नितिन गडकरी की रैली से लोगों को लेकर जा रही बस सड़क पर पलटी, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

नितिन गडकरी की रैली में आई बस हादसे का शिकार, रास्ते में बस का पाइप प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल गया, बस में सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं

कुल्लू – अजय सूर्या

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। नितिन गडकरी ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के समर्थन में रैली को संबोधित किया।

नितिन गडकरी की रैली में लोगों को लेकर आई बस हादसे का शिकार हो गई। जिस कारण उसमें सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

नितिन गडकरी की रैली में भाग लेकर वापिस जा रही बस (एचपी65-2121) आनी के करशाला के पास सड़क पर पलट गई। बस को आनी से वाया फनौटी होते हुए करशाला और फिर सवारियां छोड़कर वापस आना था।

जानकारी के मुताबिक रास्ते में बस का पाइप प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल गया जिस कारण चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकरा दिया। गनीमत रही कि बस सडक से बाहर नहीं गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों ने बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी गई। अंधेरा होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात है कि बार बार हो रहे हादसे के बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे हैं।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर के बोल

उधर मामले को लेकर डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। हादसा कैसे पेश आया इसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...