निजी स्कूल बस और टेंपो में टक्कर, चालक समेत दो छात्र घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत सोमवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पर ठानपुरी में एक टेंपो और निजी स्कूल की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टेंपो चालक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं जबकि बस में सवार स्कूली बच्चों में से दो को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक निजी स्कूल की बस नगरोटा से 53 मील की तरफ जा रही थी, जबकि विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो से इसकी टक्कर हो गई। टेंपो चालक को गंभीर चोटें आई हैं जिसे टांडा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया जबकि बस में सवार बच्चों में से दो को भी छोटे आईं, जिन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया।

बताया गया है कि बस मेंं सवार बाकी बच्चे सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची नगरोटा बगवां थाना से पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पर कुछ समय तक लंबा जाम लग रहा।

एसएचओ रमेश ठाकुर के बोल

उधर, एसएचओ रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टेंपो चालक की लापरवाही पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...