निजी बैंक के कर्मियों पर लगाया दु‌र्व्यवहार का आरोप

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

शहर के एक कारोबारी ने चेक अक्षर सही न पढ़े जाने पर बाउंस करने और एक निजी बैंक के कर्मियों पर दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कारोबारी संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने कार्य के कारण कुलदीप एंड संस को 40000 रुपये का चेक दिया था।

उन्होंने बैंक आफ इंडिया में संबंधित चेक को लगाया। बैंक ने चेक को यह कहकर बाउंस कर उन्हें 1200 रुपये जुर्माना लगा दिया कि इस पर लिखी राशि नहीं पढ़ी जा रही थी। जब संजय बैंक की शखा में गए तो वहां उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया गया। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि चेक में अक्षर नहीं पढ़े गए जबकि अंकों में भी राशि लिखी गई थी।

उन्होंने कहा कि अगर राशि नहीं पढ़ी गई तो चेक को बाउंस करने से पहले उन्हें फोन या संदेश के जरिये सूचित क्यों नहीं किया गया। उन्हें और जिस फर्म को चेक दिया गया था, उसे 600-600 रुपये जुर्माना लगा दिया गया। संजय ने आरोप लगाया कि निजी बैंक के कर्मचारी मनमानी कर केवल ग्राहकों को परेशान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वह चेक उन्होंने अन्य लोगों को भी दिखाया लेकिन सभी ने उस राशि को पढ़ लिया। उधर, बैंक की कार्यकारी प्रबंधक एकता कपूर ने कहा कि चेक उनके पास है जिसको देखकर साफ हो जाता है कि स्पेलिग समझ नहीं आ रही है।

आरबीआइ के नियम के मुताबिक शब्द और अंक दोनों मैच होने चाहिए मगर ऐसा नहीं था। बैंक में उनके साथ कोई बुरा व्यवहार नहीं किया गया उल्टा उन्होंने दु‌र्व्यवहार किया है। अगर वह एक प्रार्थना पत्र बैंक को दें तो समस्या हल कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...