निजी पाठशालाओं के मान्यता और नवीनीकरण के लिए आवेदन 20 अप्रैल तक: उप निदेशक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उप निदेशक स्कूल, प्रारम्भिक शिक्षा ने सभी निजी पाठशालाओं के प्रबन्धको व विद्यालय मुखियों को सूचित किया है कि निःशुल्क एंव अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2011 में निहित प्रावधानों के अनुसार जिला कांगड़ा के शैक्षणिक सत्र 2026-31 के लिए मान्यता के तथा 2026-27 के नवीनीकरण के आवेदन आमंत्रित किये गए है।

आवेदन पूर्णतः आनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जाएगें व कोई भी आॅफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएगें। मान्यता के नवीनीकरण हेतू वेवसाईट www.emerginhimachal.in पर लाॅगईन करना होगा।

पहली से पांचवी तक कक्षा वाले विद्यालय सम्बन्धित बीईईओ को अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ आनलाइन प्रेषित करने होंगे। जबकि छठी से आठवी तक की कक्षाओं वाले विद्यालय को डीडीईई कांगड़ा को आवेदन निर्धारित शुल्क सहित आॅनलाईन प्रेषित करने होंगे।

आवेदन करने की अन्तिम को 20 अप्रैल 2026 तक बढ़ाया गया है उसके उपरान्त आॅनलाईन हुये आवेदनों की जांच की जाएगी।

सत्र 2026-27 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पायेगें जिनके पास विभाग द्वारा मान्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र होंगे। मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...

बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका: 62 पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन होगा Interview

हिमखबर डेस्क  मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स सोलन द्वारा फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव...