
कांगड़ा – राजीव जसवाल
निखिल जामवाल एन॰एस॰यू॰आई॰ के जिला अध्यक्ष बने है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने ए॰आई॰सी॰सी॰ सचिव रघुवीर सिंह बाली ओर प्रदेश कोंग्रेस कमेटी के सचिव अजय वर्मा का आभार प्रकट किया !
एक छोटे से परिवार से आये निखिल ज़मवाल ने एन॰एस॰यू॰आई॰ जिला अध्यक्ष बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश प्रभारी गौरव टूशिर, प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, जिला काँगड़ा के प्रभारी टोनी ठाकुर ओर पूर्व ज़िला अध्यक्ष पुनीत धीमान का भी आभार प्रकट किया !
उन्होंने कहा कि वो जिला स्तर पर एन॰एस॰यू॰आई॰ को मज़बूत करेंगे ओर छात्रों से जुड़े मुद्दों को मुख्य रूप से उजागर करेंगे! साथ ही साथ आने वाले विध्यानसभा चुनावों में एन॰एस॰यू॰आई॰ मुख्य रूप से अपनी भूमिका निभायेगी !
