नाहन में SOS की परीक्षा से वंचित कर दिए गए डे़ढ़ दर्जन छात्र

--Advertisement--

नाहन, 04 सितंबर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में सोमवार को करीब डेढ़ दर्जन छात्र एडमिट कार्ड जारी न होने की वजह से जमा दो की परीक्षा से वंचित रह गए। सोमवार को जमा दो के अंग्रेजी विषय की परीक्षा तय थी। परीक्षा से वंचित छात्रों ने भरसक प्रयास किए, लेकिन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में परीक्षा में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली।

छात्रों ने कहा कि ऐसे में एक साल बर्बाद हो जाएगा। छात्रों ने कहा कि अलग-अलग विषयों में परीक्षा हो रही है। किसी छात्र को एक तो किसी को दो या तीन विषयों में परीक्षा में हिस्सा लेना है। करीब एक बजे छात्रों में उस समय हड़कंप मच गया था, जब पता चला कि एडमिट कार्ड नहीं जारी हुए।

बहरहाल, सवाल इस बात पर उठाया जा रहा है कि तत्काल ही मौके पर एडमिट कार्ड जारी करने का प्रावधान क्यों नहीं किया गया। हालांकि, स्कूल प्रशासन इस बात के प्रयास कर रहा है कि अगली परीक्षा में छात्रों को बैठने की अनुमति मिल जाए, लेकिन सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा से छात्र वंचित हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...