नाहन में दिन दिहाड़े घरो में घुस रहे चोर, कौन है चोरी के सामान का खरीददार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

एक जमाना था, जब चोर रात के अंधेरे में घर में चोरी के मकसद से दाखिल होते थे, इससे पहले यह भी जासूसी करते थे कि घर वाले बाहर गए हुए हैं। कई मर्तबा हथियार लेकर भी चोरी करते थे,लेकिन समय बदल गया है। चोर भी हौसले बाज हो गए है। दिनदहाड़े घरों में घुसकर तसल्ली से मनपसंद चीज की चोरी करते हैं।

ये अलग बात है कि सोना-चांदी नहीं बल्कि स्क्रैप को निशाने पर लेते है,आसानी से कोई महंगी वस्तु हाथ लग जाये तो बल्ले बल्ले हो जाती है। नाहन शहर के कच्चा टैंक इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है।

एक घटना से जुड़ी सीसी फुटेज भी सामने आई हैं। इसमें साफ़ जाहिर हो रहा है कि चोर को घर के मालिक या सीसी कैमरे का खौफ नहीं है। हालांकि पुलिस कार्यवाही कर रही है, लेकिन चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बड़ा सवाल यह उठता है कि चोरी करने वाले सामान किसे बेच रहे है। आशंका जाहिर की जा रही है कि चोरी का सामान खरीदने वालो के इशारे पर ही ऐसी चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में गुन्नू घाट पुलिस ने मोहल्ला गोविंदगढ़ के रहने वाले एक चोर को दबोचा था। शाही महल के समीप लगे सीसी कैमरे की बदौलत के चोर शिकंजे में आ गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...