नालागढ़ विस क्षेत्र : उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल

--Advertisement--

नालागढ़, 19 जून – रजनीश ठाकुर

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत बुधवार को दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई.एन.सी.) की ओर से हरदीप सिंह बाबा पुत्र अमरजीत सिंह बाबा, गांव धाणा, डाकघर भाटियां, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन ने उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में अपने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए। इसके अतिरिक्त परविंदर कौर बाबा ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए।

दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2024 निर्धारित की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी 24 जून, 2024 को होगी तथा 26 जून, 2024 तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 10 जुलाई, 2024 की तिथि निर्धारित की गई है जबकि मतगणना 13 जुलाई, 2024 को होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...