सोलन – रजनीश ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बीबीएन में मंगलवार सुबह तेज हवा चलते से नगर निगम नालागढ़ के पार्क में पेड़ का एक हिस्सा टूट गया। इससे पार्क के बाहर खड़ी चार गाडियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
गनीमत रही कि जिस समय यह पेड़ टूटा उस समय वहां पर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेड़ को यहां से हटाया। जिले में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई है। जिससे अब मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

