नाबालिग के साथ पहले की दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

--Advertisement--

Image

जिला मंडी के बल्ह उपमंडल में एक नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कर उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपित निजी बस का कंडक्टर बताया जा रहा है।

मंडी, नरेश कुमार

जिला मंडी के बल्ह उपमंडल में एक नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कर उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपित निजी बस का कंडक्टर बताया जा रहा है।

उपमंडल में चलने वाली एक निजी बस में उक्त नाबालिग लड़की रोजाना आती-जाती थी। इसी दौरान संबंधित बस के कंडक्टर ने उक्त नाबालिग के साथ दोस्ती कर ली। इसके बाद नाबालिग को कंडक्टर ने अपने साथ ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद उक्त आरोपित ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

नाबालिग को इसकी सूचना मिलने पर उसने इसकी जानकारी स्वजन को दी और उसके पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई आरंभ कर आरोपित की धरपकड़ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस उक्त अश्लील वीडियो को उसने किस किस को भेजा है इसका पता लगाकर उसे डिलीट करवाएगी।

डीएसपी लीव रिर्जव अनिल पटियाल ने कहा कि नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करने की शिकायत आई है। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...