नापाक मंसूबों पर फिर पानी, बीएसएफ ने अर्निया सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने सोमवार को तड़के जम्मू-कश्मीर के अर्निया सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति आज सुबह अर्निया में भूले चाक पोस्ट के नजदीक बाड़ की ओर आ रहा है।

सूत्रों ने कहा कि उसे कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन वह बाड़ के नजदीक आ गया और भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। सूत्रों ने कहा कि घुसपैठिए का शव अभी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पड़ा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि बीएसएफ के जवानों ने गत महीने रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अल्ला मय के कोठे सीमा चौकी के पास एक महिला घुसपैठिए को मार गिराया था। सीमा के पास जम्मू के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के बीच सीमा पार से सभी तरह के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए बीएसएफ के जवान अलर्ट पर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...