ज्वाली – अनिल छांगु
उपमंडल ज्वाली अंतर्गत नाणा- शाहपुर संपर्क मार्ग के करीबन 200 मीटर कच्चे हिस्से को कंकरीट वर्क के चलते 45 दिनों के लिए बन्द किया गया है। जिसके कारण अब वाहनों की आवाजाही घाड़ जरोट — परगोड़ मार्ग से होगी।

लोक निर्माण विभाग जवाली के सहायक अभियंता बलभीत सिंह ने बताया कि एक अगस्त से 15 सितंबर तक यह मार्ग अवरुद्ध रहेगा।

