नागरिक हॉस्पिटल को भेट किया मोचरी फ़्रीज़र

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग 

डलहोजी से भूषण गुरुंग की रिपोट डलहौजी के एक वरिष्ठ नागरिक कर्नल कपिला और समाज सेवी संस्था रमणीय डलहौजी द्वारा आज एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर के माध्यम से सिविल अस्पताल डलहौजी को एक मोर्चरी फ्रीजर भेंट किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए भेंटकर्ता ने बताया कि इससे पहले डलहौजी में कभी भी कोई दुर्घटना हो जाती थी या उसमें किसी की मृत्यु हो जाती या इसके अलावा किसी स्थानीय नागरिक की भी जब कभी मृत्यु हो जाती थी तो दूर दराज से आने वाले उनके परिजनों को यहां पहुंचने में काफी समय लग जाता था।

कई बार तो ऐसे में शव को सुरक्षित रखने का यहां कोई भी उचित प्रावधान नहीं था। जिस कारण जल्दी से जल्दी शव का दाह संस्कार करना पड़ता था और कई बार उनके परिजनों को शव के अंतिम संस्कार में पहुंचने का भी अवसर नहीं मिलता था।

ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों जब उनके ध्यान में आई तो तभी से उन्हें यह विचार आया कि डलहौजी अस्पताल में ऐसा एक मोर्चरी फ्रीजर होना बहुत जरूरी है ताकि कभी जरूरत पड़ने पर उसमें शव को सुरक्षित रखा जा सके।

इसी के मद्देनजर उन्होंने इस मोर्चरी फ्रीजर को सिविल अस्पताल डलहौजी को भेंट किया है। कर्नल कपिला एवं रमणीय डलहौजी संस्था के सदस्यों ने एसडीएम जगन ठाकुर एवं सिविल अस्पताल डलहौजी के एसएमओ डॉ विपन ठाकुर का भी इस मोर्चरी फ्रीजर को भेंट करने और अस्पताल प्रशासन द्वारा भेंट स्वीकार करने के लिए धन्यवाद किया है ।

इस अवसर पर कर्नल कपिला, उनकी धर्मपत्नी और संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर बेहल ,उपाध्यक्ष चंदन शंगारी व महासचिव ऋषव घई भी उपस्थित रहे।.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...