नहीं रहे, शांता कुमार सरकार के विधायक रूप सिंह

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

श्री रेणुका जी के पूर्व विधायक रह चुके रूप सिंह का 95 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव नौहराधार में निधन हो गया। रविवार को सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली।

वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।रूप सिंह के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। रूप सिंह का राजनीतिक कैरि र 1977 में शुरू हुआ।

उन्होंने 1977 में जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नैन सिंह तोमर को 5084 मतों से पराजित किया था।

1977 में रेणुका विधानसभा अनारक्षित थी। इसलिए उनकी इस जीत को काफी अहम माना गया था। 13 जनवरी 1927 को जन्मे पूर्व विधायक रूप सिंह ने 31 साल तक शिक्षक के तौर पर सेवाएं देने के बाद राजनीति में प्रवेश किया था।

तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार सरकार में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। उनके निधन पर चूड़ेश्वर सेवा समिति पदाधिकारी समेत कई संगठनों के लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...