नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ठ, मीडिया जगत में शोक

--Advertisement--

शिमला, 29 अगस्त – नितिश पठानियां

वरिष्ठ पत्रकार व हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख गौरव बिष्ठ (49) का बीती रात उनके शिमला स्थित निवास पर ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पैतृक स्थान रोहड़ू में ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल 30 अगस्त प्रातः 10:00 बजे उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम में होगा।

वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ठ अपने पीछे पत्नी व एक बेटा छोड़ गए हैं। वह बीते करीब 13 वर्षों से शिमला में हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख के तौर पर पदस्त थे। इससे पहले उन्होंने धर्मशाला में भी हिंदुस्तान टाइम्स के विशेष संवाददाता के रूप में सेवाएं दी थीं।

उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर पाकर शिमला के पत्रकार, समाजसेवी व राजनेता शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। गौरव बिष्ठ बेबाक, निर्भीक पत्रकार व जिंदादिल इंसान के तौर पर जश्न जाते थे। लंबे अरसे से हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप में सेवारत गौरव बिष्ठ ने न केवल मीडिया बल्कि समाज के लिए प्रेरक का काम भी किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और उनके कैबिनेट सहयोगियों व शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने गौरव बिष्ठ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित प्रदेश भाजपा के तमाम नेताओं ने भी गौरव बिष्ठ के देहांत पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...