नहीं मिलेगा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ, क्या है कारण, आइए जानते हैं इस खबर में

--Advertisement--

Image

ऊना के निजी अस्पतालों ने उपचार न देने का किया ऐलान, फंड न मिलने पर लिया फैसला, कहा, पहले करें बकाया बिलों का भुगतान।

ऊना – अमित शर्मा 

जिला ऊना के निजी अस्पतालों में शुक्रवार से रोगियों को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान व हिमाचल प्रदेश सरकार की हिम केयर स्वास्थ्य योजना के तहत उपचार सुविधा नहीं मिलेगी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऊना शाखा द्वारा प्रदेश सरकार को आयुष्मान व हिमकेयर योजना के तहत निजी अस्पतालों के द्वेय फंडस का पुनर्भुगतान न होने के कारण इन योजनाओं के तहत रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं जारी रखने में अपनी असमर्थता जता दी है।

इससे अब ऊना जिला में आयुष्मान व हिमकेयर कार्डधारकों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में रोगी कल्याण समितियां भी आयुष्मान व हिमकेयर काडर््स के तहत मिलने वाले पुनर्भुगतान राशि के जारी न होने से आर्थिक तंगी का सामना कर रही है।

जिला में आयुष्मान व हिमकेयर योजना लागू होने के बाद जरूरतमंद रोगी काफी हद तक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निजी अस्पतालों पर आश्रित हो गए थे।

ऊना जिला में ही दो दर्जन से अधिक प्राइवेट अस्पतालों के करोड़ों रुपए के बिल इन दोनों योजनाओं के तहत लंबित है। इसके चलते इन निजी अस्पतालों को अपने दैनिक खर्चे तक चला पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डा. रितेश सोनी, उपाध्यक्ष आईएमए ऊना के बोल 

आयुष्मान व हिमकेयर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हंै, लेकिन इस योजना के तहत निजी अस्पतालों के पेंडिंग फंडस के पुनर्भुगतान लंबे अरसे से लंबित है।

निजी अस्पतालों के लिए इन परिस्थितियों में इन योजनाओं के तहत रोगियों को भविष्य में उपचार दे पाना संभव नहीं है।

इसलिए आईएमए के निर्णय अनुसार जब तक पिछले बिलों का पुनर्भुगतान क्लीयर नहीं हो जाता, तब तक आयुष्मान व हिमकेयर कार्ड के तहत रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं निजी अस्पतालों में सस्पेंड की जा रही है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...