नहीं थम रहा HRTC बसों के खराब होने का सिलसिला, आरएम के पास दिया मांग पत्र, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ नहीं हो पाया

--Advertisement--

नहीं थम रहा HRTC बसों के खराब होने का सिलसिला, अब इस रूट पर यात्रियों ने झेली परेशानी

कुल्लू – अजय सूर्या                                                                                         

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के खराब होने की खबरें कई बार सामने आती हैं। बसों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। किसी न किसी मोड़ पर आपको एचआरटीसी की खराब बस देखने को मिली जाएगी।

मंगलवार को भी पीज रूट पर निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आधे रास्ते में ही खराब हो गई। जिस कारण लोगों को इस दौरान चार किलोमीटर गंतव्य तक पैदल ही सफर करना पड़ा। लोगों की माने तो इस रूट पर जाने वाली बस अक्सर खराब होती रहती है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार यह बस 3 पंचायतों शिलानाला, बुआई और पीज के लोगों को परिवहन सुविधा प्रदान करती है। जिस कारण यह बस कई बार ओवरलोड भी होती है लेकिन खटारा बस होने के कारण हादसा होने का डर लगा रहता है। इस रूट पर निगम खटारा बस भेज रहा है, जिससे हादसा होने का भी लोगों को डर सता रहा है।

स्थानीय निवासी पार्वती देवी, रमा देवी, मोहर सिंह, चेतराम, राजेश, केशव राम, मंगल चंद ने बताया कि पीज बस में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा होता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोग कहते हैं कि वे कई बार आरएम के पास इस विषय को लेकर मांग पत्र दे चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ नहीं हो पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...