नशे में धुत्त युवकों की पोल से टकराई बाइक, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

नादौन बस अड्डा से अस्पताल संपर्क मार्ग पर न्यायालय परिसर के निकट बाइक दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक को भी चोटें आई हैं।

पता चला है कि अजय कुमार निवासी गांव कोहला अपनी बाइक (HP55B-2678) पर सवार होकर अपने साथी सहित अस्पताल की ओर से बस अड्डा की ओर जा रहा था कि कोर्ट परिसर के पास वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे एक पोल से जा टकराया।

जोरदार टक्कर होते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय कुमार को गंभीर हालत में हमीरपुर रैफर कर दिया गया, जबकि सुनील कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...