नशे की बड़ी खेप बरामद, डोडरा क्वार का शख्स 9.824 किलो चरस सहित काबू

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) की टीम गश्त के दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने धौलाकुआं में मौजूद डोडरा कवार के एक वयक्ति से तकरीबन 10 किलों चरस बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी अपनी गाड़ी (HP77-3555) में चरस की बड़ी खेप लेकर लेकर बायला रोड से धौलाकुआं की तरफ आ रहा है।

सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गाड़ी को धौलाकुआं के समीप तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 9.824 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी शिमला जिला के डोडरा कवार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस थाना माजरा में  धारा 20-61-85 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया  है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया की पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशे की इतनी बड़ी खेप कहा से लेकर आया था और इसे कहां बेचने वाला था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...