नशीले कैप्‍सूल की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार, एसआइयू ने की कार्रवाई

--Advertisement--

Image

ब्यूरो

जिला सिरमौर की एसआइयू टीम ने पांवटा साहिब के बातापुल चौक के समीप एक युवक को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहेल राजा निवासी भगवानपुर पोस्ट आफिस पुरूवाला तहसील पांवटा साहिब, बातापुल के समीप प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में था। इसी दौरान एसआइयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक यहां पर नशीले कैप्सूल बेचता है।

एसआइयू टीम ने मौके पर पहुंचकर सोहेल राजा से 210 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए। जब पुलिस ने इस बारे में युवक से पूछताछ की, तो वह न कोई संतोषजनक जवाब दे पाया और न ही इन कैपसूल के कोई पर्ची, लाइसेंस व अन्य दस्तावेज दिखा पाया। जिस पर टीम ने सोहेल राजा के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...