नवोदय विद्यालय सरोटा का शानदार रहा परीक्षा परिणाम

--Advertisement--

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोटा का शानदार परीक्षा परिणाम, कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों में शत-प्रतिशत सफलता

चम्बा – भूषण गुरूंग 

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोटा, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर से अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है।

कक्षा बारहवीं (विज्ञान संकाय) में कुल 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से कु. अदिति पुत्री अमित कुमार ने 484 अंक (96.8%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बाद कु. आयुष कुमार पुत्र राकेश कुमार ने 466 अंक (93.2%) अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं वाणिज्य संकाय में कु. तन्वी पुत्री विपिन कुमार ने 474 अंक (94.8%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

कक्षा दसवीं में कुल 78 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें कु. गरिमा पुत्री सवींद्र कुमार ने 457 अंक (91.4%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्राचार्य विनोद त्रिपाठी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...