नवनिशा संगीत अकादमी शाहपुर के भावी संगीतार्थियों ने चमकाया शाहपुर का नाम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती नवनिशाअकादमी के नितिन और उसके साथियों ने जिला भर में शाहपुर का नाम चमकाया है। जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल काँगड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में नितिन ने रा० उत० व० मा० पाठशाला शाहपुर की ओर से एकल गायन प्रतियोगिता में जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया। नितिन के साथ पियानो पर क्रिश व ढोलक पर रजनीश ने उनका साथ दिया।

बता दें कि यह तीनों संगीतार्थी नवनिशा संगीत अकादमी से संगीत की तालीम ले रहें है। आप सब की जानकारी के लिये बता दें कि कुछ दिन पहले नितिन, क्रिश और रजनीश का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रहा, जिसमें नितिन ने “तेरा मेरा लगन” गीत गाकर खूब वाहवाह बटोरी थी। आप सब भी इन युवा चेहरों पर अपना भरपूर प्यार बनाए रखे। यह युवा कलाकार आने वाला कल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...