नवनिर्वाचित डोहब पंचायत के प्रधान तिलक ने की केवल सिंह पठानिया से मुलाकात

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

नवनिर्वाचित डोहब पंचायत के प्रधान तिलक ने रैत कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया से मिले।
केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान तिलक का स्वागत किया। कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने प्रधान तिलक राज का लड्डू खिला कर मुंह करवाया और तिलक को प्रधान बनने पर बधाई दी।

इस पर नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि डोहब की समस्त जनता ने मुझे प्रधान बना कर जो आशीर्वाद दिया है उसके लिए में समस्त डोहब की जनता की उमीदो पर खरा उतरने की कोशिश करूँगा। तिलक ने कहा कि डोहब की जनता की समस्याओं को सेवादल अध्यक्ष होने नाते पहले भी डोहब के विकास कार्यों को करवाया था। गरीब जनता की आबाज को पठानिया के समक्ष रख कर उनकी समस्याओं को दूर किया था।

अब प्रधान होने के नाते जो भी डोहब की जनता की मांगे होंगी बो कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया के समक्ष रख कर पूरी की जाएंगी। तिलक राज प्रधान ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का विधायक केवल सिंह पठानिया जनता के आशीर्वाद से बनेंगे, ओरअगले पांच बर्षो में कांग्रेस पार्टी का बिधायक शाहपुर में विकास करवा कर जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवा कर शाहपुर में कांग्रेस की सरकार इतिहास रचेगी।

पठानिया ने नवनिर्वाचित प्रधान तिलक राज को प्रधान बनने डोहब की समस्त जनता को बधाई दी। पठानिया ने डोहब की समस्त जनता को विश्वास दिलवाया की आने बाले समय मे कांग्रेस पार्टी डोहब की पंचायत को पूरा सहयोग रहेगा।

पठानिया ने नवनिर्वाचित उपप्रधान घरोह को भी बधाई दी। इस पर पठानिया ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों से सामने आया है कि पंचायत की जनता का आक्रोश मौजूदा सरकार के खिलाफ देखने को मिला है। जनता ने अभी बढ़ती महँगाई , युवाओ कें लिये अग्निपथ योजना लाने पर ,खाने पीने बाकी चीजों पर टैक्स लगाने पर ट्रेलर दिखाया है।

आने बाले दो महीनों के बाद विधानसभा चुनावों म जनता मौजूदा सरकार को कांग्रेस पार्टी को 50प्लस सीटे जीता कर पूरी फ़िल्म दिखाएगी।इस बार शाहपुर की जनता भी विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में कांग्रेस का बिधायक बना कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी।

पठानिया ने कहा कि कल सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा बीरभद्र सिंह तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन के दिशा निर्देश अनुसार ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर 13 अगस्त 2022 को सुबह सात बजे चंबी बस स्टैंड से चढ़ी बाजार, चढ़ी माता मंदिर तक 6 किलोमीटर आजादी की गौरव यात्रा करने जा रही है।

इसके माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानों के भावो को जन-जन तक पहुंचाना है अतः सभी ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि इस पद यात्रा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर,दलीप धीमान,देव राज,ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू,शशि मेहता,अजय उप प्रधान, मिलखी राज,विजय कुमार,कैप्टन रविन्द्र सिंह,सुरेश मेहरा,विपुल पटाकू,हितेश चौधरी पंचायत समिति सदस्य,प्रकाश ठाकुर,राजीव प्रसाद श्री धर,कृष्ण सिंह,सुखदेव,कर्ण सिंह ,शशिपाल,रणवीर सिंह,शेर सिंह,मिलखी राज,कान चन्द,आदि गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...