नरदेव कंवर ने नेहरनपुखर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

आज दिनांक 08-04-2024 को देहरा विधानसभा क्षेत्र की बैठक नेहरनपुखर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर दयाल पंचायत प्रधान ममता की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में मुख्य रूप से बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्क वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने शिरकत की। साथ में खाद्य पूर्ति विभाग के डायरेक्टर पुष्पेंद्र ठाकुर और एक्स बीडीसी सुनील चौहान उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों द्वारा पुष्प मालाऐं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। नरदेव कंवर ने लोगों को सरकार की नई नीतियों के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछे आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों रूपये की राहत राशी उपलब्ध करवाई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित करके आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पहले दी जाने वाली राहत राशी डेढ़ लाख को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया।

आपदा में बेघर लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में किराए का मकान लेने के लिए 5 हजार की राशि व शहरी क्षेत्रों में 10 हजार की राशि का प्रावधान किया।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में SC,ST, BPL परिवारों के लिए 5 हजार रूपये कीमत की सोलर लाईट मुफ्त मौहईया करबाने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की व्यवस्था परिवर्तन की सोच के चलते अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा व्यवसायिक व तकनीकी शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 20 लाख रुपए तक ॠण का प्रावधान किया गया है।

हर विधानसभा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने का निर्णय लिया गया है। इस तरह प्रदेश में 2050 उत्कृष्ट पाठशालाएं तैयार होंगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल ऐसा पहला राज्य बना जहां OPS पूर्णतः लागू हुई और कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित हुआ। सरकार द्वारा 1,36,000 लोगों को OPS लाभ दिया गया है।इस दौरान उन्होंने अपने विभाग के बारे में भी लोगों को जागरूक करवाया।

ये रहे उपस्थित 

उनके साथ भूथ अध्यक्ष हरदयाल, वार्ड मेंबर सोनू कुमार, विनोद ठाकुर, ऐकस प्रधान सतपाल शर्मा, रिटायर्ड कानूनगो घयान सिंह, सुशील कुमार व ईलाकावासी इत्यादि वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

मंडी, 16 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क  ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी...

आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साक्षात्कार 28 से 30 अक्तूबर को रैत में होंगे आयोजित

शाहपुर, कांगडा व धर्मशाला उपमंडल की कुछ पंचायतों के...