नप कार्यालय कांगड़ा में बाहरी राज्य से आने वाले श्रद्धालुओ की हो रही कोविड रिपोर्ट की जांच

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

नगर परिषद कार्यालय कांगड़ा के बाहर बाहरी राज्य के आने वाले श्रद्धालुओ की कोविड रिपोर्ट देखी जा रही है व उसके बाद ही वज्रेश्वरी मंदिर के दर्शन की पर्ची बनाई जा रही है। जिन श्रद्धालुओं को कोविड के दोनों टीके लग चुके है या फिर जो श्रद्धालु 72 घंटे के भीतर की कोविड रिपोर्ट दिखा रहा है उन्हें ही दर्शनों के लिए पर्ची दी जा रही है।

बाकी श्रद्धालुओं को बिना दर्शनों के ही वापिस लौटना पड़ रहा है। आज कई श्रद्धालु कोविड जांच ना हुए होने के चलते बिना दर्शनों के ही वापस रवाना हुए। इसके साथ ही दर्शनों के लिए जांच के बाद पर्ची बनाने का कार्य मंदिर के बाहर व उपमंडल परिसर कांगड़ा में भी किया जा रहा है।

इसी दौरान आज सावन नवरात्र के प्रथम दिन नवनियुक्त डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने भी मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाएं जांची। मंदिर बाजार से तहसील चौक होते हुए वह व्यवस्थाएं जांच कर वापिस रवाना हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...