
घुमारवीं, सुभाष चंदेल
नगर परिषद घुमारवीं जहाँ कूड़े को अलग अलग करती है बही उसके पास मुक्तिधाम श्मशान घाट भी है । इस कोरोना काल मे अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम में लोगो की आवाजाही ज्यादा हो गई । इसलिये नगर परिषद ने घर-घर से कूड़ा लेना बंद कर दिया । लेकिन अब नगर परिषद द्वारा दोबारा से घर-घर से कूड़ा लेना शुरू कर दिया है ।
नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि कोरोना काल मे मुक्तिधाम की तरफ लोगो की आवाजाही ज्यादा हो गई थी इसलिए नगर परिषद घर घर से कूड़ा नही ले पा रही थी । उन्होंने बताया कि नगर परिषद का कूड़ा सेग्रिगेट करने का यूनिट मुक्तिधाम के पास है जिस कारण ये समस्या उत्पन हुई थी ।
लेकिन अब दोबारा काम सुचारू रूप से शुरू कर दिया है । अब हम कूड़े को सेग्रिगेट कर के बद्दी भेज रहे है । स्थानीय लोगो का कहना है कि कुछ दिन से नगर परिषद के कर्मचारी सुखा कूड़ा नही ले जा रहे थे लेकिन अब नगर परिषद ने सुखा कूड़ा लेना शुरू कर दिया है।
