नगर पंचायत शाहपुर में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत 

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

नगर पंचायत शाहपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार को “स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर” अभियान की शुरुआत को आरम्भ किया गया। इस अभियान के तहत नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें समस्त पार्षद गणों को इस अभियान की संपूर्ण जानकारी सांझा की गई व अवगत किया कि आगामी दो माह अवधि 10 फरवरी से 9अप्रैल तक के लिये स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत संपूर्ण शहर में डोर टू डोर सर्वे एवं जागरूकता अभियान स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा।

नगर पंचायत सचिव प्रदीप दीक्षित ने बताया कि इस अभियान में आमजन को घरों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानो से गीला और सुखा कूड़ा अलग-अलग करके देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर बैठक में उषा शर्मा अध्यक्ष, विजय गुलेरिया उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, ऊष्मा चौहान, शुभम ठाकुर, आज़ाद, निशा, राजीव पटियाल, संजीव उपाध्यय पार्षदगण, प्रदीप कुमार सचिव, कमल कांत ठाकुर सफाई पर्यवेक्षक शांति देवी कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर, समस्त स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता मित्रों/स्वंम सहायता समूह ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...