नगर पंचायत शाहपुर में बड़ा घोटाला या चोरी?

--Advertisement--

नगर पंचायत शाहपुर के सामुदायिक भवन में रखे गए दो बायो डिजास्टर टैंको में से एक बायो डिजास्टर टैंक गायब, छुट्टियों का फायदा उठाते हुए शातिरों ने दिया घनौनी करतूत को अंजाम 

शाहपुर – नितिश पठानियां

नगर पंचायत शाहपुर के सामुदायिक भवन में रखे गए दो बायो डिजास्टर टैंको मै से एक बायो डिजास्टर टैंक गत दिवस चोरी हो गया छातिरो ने पिछले सप्ताह रही छुट्टियों का फायदा उठाते हुए इस घनौनी करतूत को अंजाम दिया है ।नगर पंचायत शाहपुर ने इसकी शिकायत पुलिस थाना शाहपुर में दर्ज करवा दी है।

जानकारी सूत्रों के अनुसार इस बायो डिजास्टर टैंक की कीमत ₹40 हजार के करीब है और और इसका वजन भी बहुत अधिक होता है, जिसे अकेले इंसान द्वारा उठाना मुश्किल है वहीं सामुदायक भवन के आसपास सिविल हॉस्पिटल शाहपुर, पशु चिकित्सालय तथा लोगों के घर है।

लोगों अनुसार यह काम नगर पंचायत से जुड़े किसी व्यक्ति का हो सकता है, अगर छानबीन हो तो और भी घोटाले सामने आ सकते हैं। अब देखना हैं कि नगर पंचायत अधिकारी ओर अर्बन डेवलपमेंट विभाग व् सरकार इस पर क्या एक्शन लेती है?

नगर पंचायत अधिकारी एवम अतिरिक्त इंचार्ज नगर पंचायत शाहपुर चमन के बोल

नगर पंचायत अधिकारी एवम अतिरिक्त इंचार्ज नगर पंचायत शाहपुर चमन ने बताया कि दो बायो डिजास्टर टैंक में एक टैंक गायब है जिसकी शिकायत पुलिस थाना शाहपुर में कर दी गई है।

भाजपा नेता राकेश चौहान के बोल

वहीं भाजपा नेता राकेश चौहान ने बताया ने कहा कि बायो डिजास्टर टैंक को गायब करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए यदि कोई नगर पंचायत शाहपुर से संबंधित व्यक्ति इस मामले में लिप्त है तो उसे शीघ्र निलंबित किया जाए नही तो कल यह कोई बड़ा घोटाला भी कर सकते हैं।

थाना प्रभारी शाहपुर के बोल

थाना प्रभारी शाहपुर ने बताया कि इसकी शिकायत थाना में आई है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...