नगर पंचायत ज्वाली में सड़क के किनारे रखे डस्टबिनों के बाहर गंदगी के ढेर

--Advertisement--

Image

कोई भी संक्रमित बीमारी फैलने का बड़ा खतरा, विभागीय अधिकारियों सहित विधायक अर्जुन सिंह कुछ भी करने की जहमत नहीं उठाते

ज्वाली- अनिल छांगू

नगर पंचायत ज्वाली के अधीन विभिन्न स्थानों पर लाखों रुपए की लागत से खरीद कर लगाए गए डस्टबिन दुकानदारों, राहगीरों सहित आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। डस्टबिनों में कूड़ा ही कूड़ा भरा पड़ा है तथा उसके पास ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं ।

जिनमें कुत्ते व आवारा पशु मुंह मारते हैं। डस्टबिनों की सफाई न होने से बदबू फैलती है तथा मक्खियां भिनभिनाती हैं। बदबू के कारण राहगीरों सहित दुकानदारों को मुंह पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ता है। बदबू के कारण कोई भी संक्रमित बीमारी फैल सकती है। कोरोना का कहर अभी तक समाप्त भी नहीं हुआ है कि ऐसे में बदबू से अन्य कोई बीमारी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले सकती है।

सफाई के अभाव में कई डस्टबिन उल्टे पड़े हैं तो कहीं कूड़ा को उठाने वाले रेहड़ियां भी उल्टी पड़ी दिखती हैं। ज्यों तो ज्वाली विधानसभा क्षेत्र,जवाली का प्रवेशद्वार कहलाता है लेकिन जवाली के प्रवेशद्वार पर ही लोगों सहित बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत कूड़ा-करकट व बदबू से होता है।

एसडीएम ज्वाली, तहसीलदार ज्वाली, नायब तहसीलदार ज्वाली, डीएसपी सहित एसएचओ व अन्य विभागीय अधिकारियों के वाहन रोजाना गुजरते हैं और कूड़े से भरे हुए डस्टबिनों को देखकत आंखें बंद कर लेते हैं जबकि इनको खाली करवाने बारे नगर पंचायत जवाली से बात तक नहीं की जाती है। विधायक अर्जुन सिंह भी इनको देखकर नगर पंचायत को पूछने की जहमत नहीं उठाते हैं।

नगर पंचायत ज्वाली द्वारा सफाई का टेंडर लगाकर लाखों रुपए का टेंडर ठेकेदार को दिया गया है परंतु इसके बाद भी सफाई नहीं हो रही है। सफाई न होने के कारण हर कोई परेशान है तथा जनता ने अब नगर पंचायत ज्वाली के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि अगर अतिशीघ्र डस्टबिन खाली न किए और सफाई व्यवस्था सुचारू न हुई तो नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।

नगर पंचायत के सचिव/तहसीलदार ज्वाली सन्त राम नागर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में नगर पंचायत से पूछा जाएगा कि आखिरकार सफाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र ही डस्टबिनों को खाली करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...