नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरिया मैं तीन दिवसीय साइंस एवं सोशल साइंस प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय साइंस एवं सोशल साइंस प्रदर्शनी में कक्षा तीसरी से लेकर के कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस प्रदर्शनी में सभी बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर अपने मॉडल तैयार किये और उनको अच्छे तरीके से एक्सप्लेन किया। इस प्रदर्शनी को सभी अध्यापकों ने एवं अभिभावकों ने खूब सराहा और खूब निहारा।
छोटे-छोटे बच्चों ने भी इस प्रदर्शनी में खूब चार चांद लगाए। स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने भी बच्चों के इस
प्रयास पर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।

