
लंज, निजी संववददाता
नवगठित तहसील नगरोटा सुरियाँ को कैबनिट की मंजूरी मिलते ही नगरोटा सुरिआं से लगती पंचायतों में यह मांग जोर पकड़ रही है की उन्हें भी नगरोटा सुरियाँ तहसील में शामिल किया जाये, जिसके लिए आज पंचायत समिति नगरोटा सुरिआं के तहत आने वाली पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, समिति सदस्यों तथा आम जनता ने अपना के ज्ञापन जय राम ठाकुर, माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जी को नायब तहसीलदार नगरोटा सुरिआं रोशन लाल मांटा के माध्यम से भेझा तथा मांग की है कि लुदरेट, धार, धांगड़, मसरूर , भटेड़ नंदपुर, सकरी , बिलासपुर इलाके को नगरोटा सुरियाँ तहसील में शामिल किया जाये,
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विधायक द्वारा उन पर राजनैतिक दबाब बनाने कि भी कोशिश की जा रही है लेकिन वह किसी के भी दबाब में आने वाले नहीं है तथा मुख्यमंत्री, विधायक जवाली, जिलाधीश काँगड़ा से अनुरोध करते हैँ उन्हें नगरोटा सुरियाँ तहसील में शामिल किया जाये,
इस मौका पर लुदरेट प्रधान किरण धीमान, उप प्रधान नेक चंद , पूर्व प्रधान मसरूर विवेका चौधरी, नंदपुर से सुरेश गुलेरिआ, समिति सदस्य मशरूर फूल माला , समिति उपाध्यक्ष धीरज अत्री , रेणुका शर्मा , वीना धीमान, उप प्रधान नंदपुर शविंदर सिंह, धार उप प्रधान रणजीत सिंह , BDC धार धांगड़ ,भटेड़ सुनीता कुमारी, पूर्व प्रधान बिलासपुर कृष्णा रंधावा, प्रधान नगरोटा सुरिआं रजनी महाजन , लुदरेट से हेम राज , जगदेव सिंह , सुधीर, प्रधान रजनी महाजन मनकोटिया , पत्रकार राजेश नंदपुरिया, जिला परिषद सदस्य वीना धीमान, उप प्रधान नगरोटा सुरिआं सुखपाल सिंह , पूर्व प्रधान संजय महाजन, पूर्व प्राचार्य डिग्री कॉलेज नगरोटा सुरिआं प्रोफेसर हरबंस धीमान थे.
