
नगरोटा बगवां/ काँगड़ा ,राजीव जस्वाल
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नगरोटा बगवां के गांव हटवास में सवाना बीज कंपनी के द्वारा किसान मेले का आयोजन 18 मार्च को किया गया इस दौरान नगरोटा बगवां के SMS डॉ एम एस मांधोत्रा और कंपनी के क्षेत्र प्रबंधक पंकज ताखर तथा सहायक अधिकरी अनिल कुमार उपस्थित रहे दोनों अधिकारियो ने किसान भाइयों को सवा-200 धान की गुणबत्ता के बारे मे बताया जिसकी समस्त किसान भाइयों ने प्रशंसा की।
दोनों अधिकरियो ने बताया की ये कम समय की अबधि में तैयार होने वाला धान हैं इस धान की बिशेषता यह हैं की अन्य धानो की किस्मों से सवा-200 धान का उत्पादन अधिक होता हैं इसके लिए अधिक मात्रा में पानी की जरूरत नही होती है॥
