नगरोटा में अरुण मेहरा ने किया विश्रामगृह का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

--Advertisement--

Image

विधायक अरुण मेहरा द्वारा जल शक्ति विभाग के लगभग एक करोड 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्राम ग्रह का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। अरुण मेहरा ने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती।

नगरोटा- राजीव जस्वाल

विधायक अरुण मेहरा द्वारा जलशक्ति विभाग के लगभग एक करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्राम ग्रह का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। अरुण मेहरा ने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भर में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

कोविड-19 के बावजूद विकासात्मक क्षेत्र के इतिहास में नया इतिहास लिखा गया है। चंगर एवं पलम क्षेत्र में समान विकास को तरजीह दी गई है। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा कर लोगों को सुविधा प्रदान की जा रही है। पेयजल की सुदृढ़ योजनाएं आरंभ की गई है ताकि आगामी 20 सालों तक लोगों को पीने की कमी कमी से न जूझना पड़े। पूर्व मंत्री जीएस बाली को विकासात्मक कार्यों के लिए याद रखा जाएगा। जीएस बाली द्वारा स्थापित विकासात्मक आयाम को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है।

इस मौके पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन राहुल धीमान, एसडीएम शशिपाल नेगी, एसडीओ अभिषेक भाटिया, एसडीओ नितिन चुनोरिया, एसडीओ अमन सूद, एसडीओ गौरव सूद, बीडीओ मनीष, एचआरटीसी आर एम राजकुमार पाठक ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय चौधरी, महामंत्री डा रण्दीप, प्रधान अजय वालिया, विजय राणा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विधायक अरुण मेहरा ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग द्वारा अपनाए जा रहे ढुलमुल रवैए का कड़ा संज्ञान लिया गया है। जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों हो रही असुविधा के मामलों को हल करने की बात को भी अनसुना किया जा रहा है। राष्ट्रीय उच्च विभाग की कार्यशैली का खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है ।राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग की शिकायत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की जाएगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...