नगरोटा बगवां: रोजगार मेले में 1120 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

--Advertisement--

पहले दिन 670 तथा दूसरे दिन 450 को मिले जॉब के अवसर, 4395 के करीब अभ्यर्थियों ने करवाया था पंजीकरण, 54 विभिन्न कंपनियों ने लिए जॉब के लिए इंटरव्यू

धर्मशाला, 26 जुलाई – व्यूरो रिपोर्ट

स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित रोजगार मेले के दूसरे दिन 450 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया है। पहले दिन रोजगार मेले में 670 युवाओं का चयन किया जा चुका है। दो दिवसीय रोजगार मेले में 1120 लोगों को रोजगार दिया गया है जबकि 394 अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट किए गए हैं।

4395 के करीब युवाओं ने जॉब के लिए पंजीकरण करवाया। रोजगार मेले में करीब 54 विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का अपनी कंपनियों में जॉब के लिए साक्षात्कार लिया है।

रोजगार मेले में आठवीं पास, दसवीं पास तथा जमा दो पास बेरोजगारों के साथ साथ आईटीआई, डिप्लोमा धारकों, स्नातक, स्नातकोत्तर, फार्मा बीटेक, एमबीए, जीएनएम इत्यादि प्रशिक्षितों ने भाग लिया।

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार तथा समन्वयक अमित कुमार ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अलग अलग पंजीकरण कांउटर स्थापित किए गए गए थे।

इसके साथ ही आनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी अभ्यर्थियों को प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी समय समय पर रोजगार मेलों का आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है।

नगरोटा के राजेश, रविंद्र तथा डाढ के पुनीत ने कहा कि रोजगार मेला नगरोटा में आयोजित करवाकर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतरीन पहल की है।

इससे युवाओं को नौकरी के लिए विभिन्न जगहों पर भटकने से भी राहत मिली है साथ ही इंटरव्यू के लिए किस तरह से तैयारी करें उसमें भी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले हर वर्ष आयोजित किए जाने चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...