नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा आए विशाल नैहरिया के समर्थन में, जारी किया यह बयान

--Advertisement--

Image

एचएएस ओशिन शर्मा व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया के बीच पनपे विवाद को लेकर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा ने बयान जारी किया है। वह विशाल नैहरिया के पक्ष में आए हैं।

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

 

एचएएस ओशिन शर्मा व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया के बीच पनपे विवाद को लेकर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा ने बयान जारी किया है। वह विशाल नैहरिया के पक्ष में आए हैं। अरुण मेहरा ने पार्टी के वाटसएप ग्रुप में विशाल नैहरिया के पक्ष में एक बयान शेयर किया है।

 

लेख में उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी तथ्यों को सामने आने तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे। वहीं उन्होंने ओशिन शर्मा को लेकर भी कुछ लिखा है।

 

उन्होंने लिखा है कि विशाल नैहरिया के संदर्भ में सभी समाज के  बुद्धिजीवी लोगों से एक बात शेयर करना चाहता हूं कि 2 महीनों के अंतराल में ऐसा क्या हो गया कि बात यहां तक पहुंच गई कि उनकी पत्नी ने इंटरनेट मीडिया पर और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी।

 

अरुण मेहरा ने कहा छोटी बहन ओशिन शर्मा ने लिखा है कि उनके पति विशाल नैहरिया मारपीट करते हैं। आज से नहीं जब वो अविवाहित थे तब भी करते थे। मगर उन्होंने फिर भी यह सोच कर शादी की कि आगे से वो ऐसा नही करेंगे।

 

सहपाठी रही हैं विशाल की लव रिलेशन में भी रही हैं। जब शादी हो रही थी तो इंटरनेट मीडिया में यही आ रहा था। मगर जो मुझे मालूम हुआ वो कुछ अलग ही है। घरेलू जिम्‍मेवारियों को सभी को समझना चाहिए।

 

अरुण मेहरा ने कहा थोड़ा आत्मचिंतन करने की बात है। सच्चाई में झांकने की बात है गहराई में जाने की बात है। सच क्या है उसको कुरेदने की जरूरत है। अगर सच में विशाल नैहरिया गलत हैं तो उन्‍हें इसकी सजा मिलनी चाहिए और यदि मां का उत्पीड़न है तो समझने की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...