दुबई की इंटलेक्ट ग्लोबल कंपनी में सिलेक्शन, आरएस बाली ने सौंपे नियुक्ति पत्र
नगरोटा – हिमखबर डेस्क
प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग तथा इंटलेक्ट ग्लोबल कंपनी के सौजन्य से प्रदेश के 29 युवा रोजगार के लिए दुबई का रुख करेंगे। नगरोटा बगवां के विधायक एवं पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मंगलवार को चयनित व प्रशिक्षण प्राप्त 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से चयमित युवाओं में से 11 युवा नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि 2012 में स्वर्गीय बाली तथा 2022 में उनके द्वारा प्रदेश भर में निकाली गई रोजग़ार यात्रा का परिणाम है कि उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार युवाओं को रोजगार देने के वादे पर काम शुरू कर दिया है ।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे 25 जुलाई को नगरोटा बगवां में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में बढ़-चढक़र हिस्सा लें तथा योग्यतनुसार घर बैठे मिल रहे अवसर का लाभ उठाएं।
जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए उनमें नगरोटा बगवां वार्ड तीन के श्याम लाल, मस्सल के अक्षय, चन्द्रोट के दीपक, बड़ोह के सिकंदर, खर्ट के रजनीश, जलोट के सुधीर, कुठमां के गुलशन, खोली के लक्की, हटवास के अक्षय, साहिल तथा नीरज, मुमता के सोम कुमार, रानीताल के विशाल, कुल्थी के रोहित मुख्यत: शामिल हैं।

