नंदरुल पंचायत के अंतर्गत गांव का मुख्य रास्ता बरसात के चलते बहा, मौके पर पहुंचे एसडीएम कांगड़ा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

3 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण नंदरुल पंचायत के अंतर्गत आने वाला एक मुख्य रास्ता बह गया। जिसके कारण वहां से आने जाने वाले लगभग 300 लोगों के लिए मुश्किल पैदा हो गई। इस परिस्थिति में मौके पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर पहुंचे।

मौके पर पहुंच कर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया तथा पंचायती राज, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द से जल्द इस कार्य की तकनीकी रूपरेखा बनाने सहित सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम कांगड़ा द्वारा जब तक मुख्य रास्ता नहीं बन जाता तब तक वैकल्पिक रास्ता देने के लिए संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों को से बात करके व्यवस्था करने के लिए कहा गया।

रास्ते के साथ आने वाले पानी को व्यवस्थित करने के लिए 10 जगहों पर छोटे-छोटे चेक डैम बनाने के लिए संबंधित पंचायत को कहा गया।

जिससे आने वाले पानी का वहाब को कम किया जा सके और रोड को और अधिक क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। मौके पर दो तिरपाल देने के भी निर्देश दिए गए।

ये रहे मोजुद

मौके पर एसडीएम कांगड़ा सहित तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार और पंचायती राज, लोक निर्माण, राजस्व विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गांव के लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...