धौलाधार रेंज में भारी हिपात, नड्डी सहित इन स्‍थानों पर ले सकते हैं बर्फ का आनंद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

लगातार हो रहे हिमपात से धौलाधार पर्वत का सौंदर्य लौट आया है। प्रदेशभर में बीते छह दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, इस कारण शीतलहर तेज हो गई है। धौलाधार रेंज में बर्फ त्रियूंड से नीचे उतरकर भागसू नाग वाटरफाल व नड्डी तक पहुंच गई है।

आप नड्डी सहित गलू व धर्मकोट में बर्फ का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा खनियारा के ठठारना, स्लेट खानों से भी बर्फ नीचे की और आई है, जिससे पर्यटक व आम आदमी काफी आनंदित हैं। खनियारा के ऊपरी इलाकों खड़ोता व साथ लगती पहाड़‍ियों पर भारी बर्फ गिरी है।

आज भी मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम का रुख आगामी 24 व 48 घंटों में ऐसा ही बना रहने की संभावना है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि धर्मशाला व मैक्लोडगंज के लोगों को अपने घर द्वार में ही बर्फ के दीदार हो जाएंगे।

बीती शाम को बारिश व बर्फबारी मैक्लोडगंज, नड्डी, भागसू व खनियारा में हुई। लेकिन बर्फ काफी कम थी इसलिए जल्दी पिघल भी गई। इन दिनों की बर्फबारी को आगामी गर्मियों के दिनों के लिए अच्छा माना जाता है और बर्फ व बारिश को फसलों व बगीचों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है।

धर्मशाला में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस है। आगामी आने वाले दो दिनों में मौसम और ठंडा व इसी तरह से बना रहने की संभावना है।

वहीं, बिलिंग स्थित पैराग्लाइडिंग के टेक आफ प्वाइंट में शुक्रवार रात को चले बर्फीले तूफान में लाखों की लागत से लगाई गई रबड़ मैट उड़ गई है। यहां पायलटों की उड़ान को सुरक्षित बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने वन विभाग के माध्यम से टेक आफ साइट में तीन जगह पर रबड़ मैट पिछले साल ही बिछाई थी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...