धोखाधड़ी: शिक्षक के कहने पर पैसे दोगुना करने के चक्कर में 2.5 करोड़ की चपत, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

सरकारी स्कूल के शिक्षक की बातों में आकर सनटेक क्वाइन करंसी में पैसा दोगुना करने के लालच में एक व्यक्ति को अढ़ाई करोड़ की चपत लग गई है।

यह पैसा जीरकपुर के एक व्यक्ति के बैंक में विभिन्न खातों से जमा हुआ है, जिसे कथित कंपनी का संचालक बताया जा रहा है।

पुलिस ने शिक्षक और कंपनी के संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अविनाश कुमार पुत्र मंसाराम निवासी लूणा पानी ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर के भोजपुर निवासी आशीष कुमार जो घासनू स्कूल में बतौर शिक्षक सेवारत है,

के कहने पर पैसे दोगुना करने के चक्कर में दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव भोलार, पट्टी संगरूर, पंजाब के खातों में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 2,52,90,000 रुपये जमा करवाए।

पैसा पांच साल में दोगुना होना था। जब पैसे दोगुना होने के बाद वापस लेने के लिए बातचीत की गई तो दीपक का फोन बंद आ रहा है।

अविनाश ने दीपक और आशीष के खिलाफ पुलिस थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि क्रिप्टो की तरह ही सनटेक क्वाइन करंसी में पैसा लगता है।

शिक्षक पर आरोप है कि वह इसमें लोगों का पैसा लगवाता था। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...