धुम्मु शाह में देश -विदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे जौहर, नौ अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित होगी छिंज
धर्मशाला, 07 अप्रैल – हिमखबर डेस्क
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रवि षंकर ने जानकारी दी है कि धुम्मु षाह, दाड़ी मेला 2026 के छिंज (दंगल) प्रतियोगिता का आयोजन उप-मंडल अधिकारी एवं जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यलय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में ”हिमाचल केसरी“, ”हिमाचल कुमार/कुमारी“ जैसे खिताब प्रदान किए जाएंगे।

- हिमाचल केसरी के पुरूष वर्ग में विजेता को 1 लाख,
- उपविजेता को 75 हज़ार,
- तृतीय को 50 हज़ार रूपये
- तथा महिला वर्ग में विजेता को 75 हज़ार,
- उपविजेता को 50 हज़ार
- तथा तृतीय को 30 हज़ार रूपये दिये जाएंगे।
- उन्होंने बताया कि 18 साल से कम उम्र के लड़कों के वर्ग (हिमाचल कुमार) के विजेता को 31 हज़ार,
- उपविजेता को 21 हज़ार तथा तृतीय को 11 हज़ार
- तथा 18 साल से कम उम्र की लड़कियों (हिमाचल कुमारी) के वर्ग के विजेता को 10 हज़ार,
- उपविजेता को 7 हज़ार तथा तृतीय को 5 हज़ार रूपये दिये जाएंगे।
- उन्होंने बताया कि छोटी माली का आयोजन 9 अप्रैल,
- बड़ी माली 10 अप्रैल
- तथा विशेष दंगल 11 अप्रैल का किया जाएगा।
विशेष दंगल में ईरान सहित जम्मू से लालू, रोहतक से विकाश काला, उत्तरप्रदेश से अभिनायक, डेराबाबानानक से पम्मा, लालिया से जिंदर, पठानकोट से आकाश, दिल्ली से रोहित, परागपुर से बाबू, कोटकहलूर से बंटी तथा हरियाणा से रोहित बादशाह भाग लेंगे।
छिंज प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक पहलवानों का पंजीकरण 09 अप्रैल को प्रातः 9 बज़े से सायं 4 बज़े तक तथा 10 अप्रैल को प्रातः 9 से 11 बजे तक छिंज मैदान, दाड़ी में किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए 97365-13552, 94181-60202, 85804-27681 पर संपर्क करें।

