धर्मशाला: सकोह में तीन बाइकों में टक्कर, तीन युवक घायल, हादसा सीसीटीवी में कैद

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के सकोह में सोमवार सुबह तीन बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए हैं।  घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला लाया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह धर्मशाला से चैतडू की ओर एक बाइक सवार जा रहा था। इसी दाैरान चैतडू से धर्मशाला की ओर कुछ युवा बाइक पर तेज रफ्तार से आ रहे थे। इस दाैरान इनकी बाइक चैतडू की ओर से जा रहे युवक की बाइक से टकरा गई।

हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद एक बाइक सवार तो मौके से भाग गया, लेकिन दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने इस सबंध में आगामी जांच आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू कार ने 2 वाहनों काे मारी टक्कर…उड़े परखच्चे

हिमखबर डेस्क ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के अंतर्गत दियोली...

गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो युवकों की मौके पर ही मौत; एक अन्य गंभीर रूप से घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत पालमपुर...