धर्मशाला: रविवार को पैतृक गांव पहुंचेगी बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह, नम आंखों से परिजन कर रहे इंतजार

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कुमार (29) का ड्यूटी के दौरान हृदयघात से निधन हो गया। बलिदानी जवान अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

शनिवार को बागनी में बलिदानी सैनिक के घर पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सुबह से लोग घर पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान एसडीएम संजीव भोट ने भी बलिदानी के परिवार को ढाढ़स बंधाया।

अक्षय के बड़े भाई लकी कपूर ने बताया कि सेना से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे पोस्टमार्टम हो गया है। रविवार शाम तक पार्थिव शव आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले ही 7 अक्तूबर को अक्षय की शादी हुई थी।

अक्षय कुमार बचपन से काफी होनहार थे

बलिदानी अक्षय कुमार पुत्र संसार चंद भारतीय सेना की 19 डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे। वह 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। शहादत की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान अक्षय कुमार को सीने में दर्द उठा। इसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को सेना के अस्पताल में बलिदानी का पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद अरुणाचल से पार्थिव देह को दिल्ली तक एयरलिफ्ट किया गया। उसके बाद दिल्ली से पार्थिव देह को धर्मशाला लाया गया। ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश धीमान ने बताया कि अक्षय कुमार बचपन से काफी होनहार थे।

दो माह पहले हुई थी शादी

बलिदानी अक्षय कुमार का परिवार गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं। पिता संसार चंद भेड़ पालक हैं, जबकि माता सावित्री देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई की शादी हो चुकी है और वह वर्तमान में चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। बड़ी बहन की भी शादी हो चुकी है।

अक्षय कुमार की शादी दो माह पूर्व 7 अक्तूबर को रिया कपूर के साथ हुई थी। अभी तक हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी कि अब सैनिक पति के बलिदान की खबर आ गई। अक्षय कुमार शादी के बाद 30 नवंबर को ही वापस ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी ज्वाइन करने के हफ्ते बाद ही वह बलिदान हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...

CIA टीम ने गुप्त सूचना पर गाड़ी से पकड़ा 30.57 चिट्टा, धर्मशाला के 3 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत केंद्रीय खुफिया एजैंसी...