धर्मशाला – राजीव जस्वाल
आईपीएल मैचों में टिकटों की बड़ी धांधली देखने को मिल रही है। धर्मशाला में खुलेआम धड़ल्ले से पास बिक रहे हैं। इसी कड़ी में सीआईडी विंग को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें एचपीसीए के लांड्रीमैन टिकटें ब्लैक करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार टिकटे दोगुने से तीन गुना दाम में बेची जा रही थीं। सीआईडी ने रंगे हाथों दबोची 11 टिकटें बरामद कर सीज कर ली हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनोर निवासी मोहम्मद मुश्ताक के तौर पर आरोपी की पहचान हुई है।
इस घटना में सीआईडी के जवानों को आरोपियो से छीनाझपटी में हल्की चोंटें आई हैं। इस संबंध में धर्मशाला पुलिस ने 353 और 332 के तहत दर्ज कर लिया है। उधर डीएसपी धर्मशाला विजिलेंस नर खबर की पुष्टि की है।

