धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पहला 11 मई को होगा, जानें पूरा शेड्यूल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला को इस बार आईपीएल के तीन मैच मिले हैं। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आईपीएल के 19वें सीजन के लिए दूसरा शेड्यूल जारी किया गया।

इसके तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स अपने इस दूसरे होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ भिड़ेगी।

शेड्यूल के मुताबिक धर्मशाला में पहला मैच 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

14 को भी पंजाब किंग्स बनाम और मुंबई इंडियंस का मैच शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा। पंजाब किंग्स तीसरा और आखिरी मैच 17 मई को दोपहर 3:30 बजे आरसीबी के साथ खेलेंगे।

ये तीनों मैच सीजन के अंतिम लीग मुकाबले होंगे, जिसमें हर टीम नॉकआउट में जाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। धर्मशाला की तेज पिच पर ये मुकाबले न केवल पंजाब किंग्स के लिए, बल्कि उनके विरोधियों के लिए भी बेहद निर्णायक होंगे।

धर्मशाला में 14 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच भी खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले आईपीएल के तीन मैच मिलने से क्रिकेट प्रेमी खासे उत्साहित हैं। धर्मशाला में आईपीएल का रोमांच चरम पर रहता है और क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...