धर्मशाला में सजा भाजपा का दरबार, मिशन रिपीट की रणनीति बनाने पहुंचे संगठन महामंत्री संतोष

--Advertisement--

Image

धर्मशाला। राजीव जस्वाल 

 

प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में एक बार फिर भाजपा का दरबार सज चुका है। अबकी बार भाजपा अप्पर धर्मशाला की शांत वादियों में बने मोक्ष होटल में बैठ कर देवभूमि में मिशन रिपीट का हल ढूंढने की पूरी कोशिश करेगी।

 

रणनीति ये बनाने की कोशिश की जा रही है कि प्रदेश में भले ही अब तक मिशन रिपीट का इतिहास कोई नहीं बना पाया हो, मगर इस बार प्रदेश में जयराम की सूबे की तासीर की माफि़क भोली-भाली सूरत को ही मोहरा बनाकर इस करिश्मे को साकार रूप दिया जा सकता है।

 

अपर धर्मशाला में आज इसी पर चर्चा के लिए बाकायदा भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय और प्रदेश के नेताओं के साथ मंथन करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

 

उधर, संगठन महामंत्री बीएल संतोष का गगल हवाई अड्डे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कपूर व राकेश जम्वाल द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद सभी नेता धर्मशाला के लिए रवाना हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...