धर्मशाला में जरूरतमंदों के लिए दान कर सकते हैं कपड़े

--Advertisement--

रेडक्रॉस ने बीडीओ ऑफिस में स्थापित किया क्लॉथ बैंक

धर्मशाला, 28 अप्रैल – व्यूरो रिपोर्ट 

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा खण्ड विकास कार्यालय धर्मशाला के परिसर में एक क्लॉथ बैंक (वस्त्र भण्डार) स्थापित किया गया है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिन्दल ने बताया कि जिले में जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से बीडीओ ऑफिस में क्लॉथ बैंक की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे घरों में ऐसे बहुत से कपड़े होते हैं जिन्हें हम उपयोग में नहीं लाते। उन्होंने कहा कि ऐसे कपड़े समाज में बहुत से जरूरतमंद लोगों के काम आ सकते हैं।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो भी व्यक्ति इस वस्त्र भण्डार में नये अथवा पुराने पहनने योग्य वस्त्र दान करना चाहते है, वे खण्ड विकास कार्यालय में स्थापित वस्त्र भण्डार मे दान कर सकते हैं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सभी कपड़े साफ सुथरे धुले हुए और इस्त्री किए हुए दें ताकि वे उपयोग में आ सकें।

अधिक जानकारी के लिए सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय दूरभाष 01892 224888 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...