धर्मशाला में खालिस्तान जिंदाबाद लिखने के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट 

धर्मशाला में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखने के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है।

मामले की गंभीरता व धर्मशाला में प्रस्तावित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मैचों में सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने डीएसपी धर्मशाला(एलआर) आरपी जसवाल की अगुवाई में विशेष जांच दल(एसआईटी) का गठन किया है।

टीम में इंस्पेक्टर सुरिंद्र कुमार, पीएसआई यादेश, एचसी रमन कुमार, कांस्टेबल गोल्डी राणा, अंकुश कुमार, सुरेंद्र व एचसी आजाद शामिल हैं।

विशेष जांच दल मामले में तेजी से जांच करेगा और अपराध को सुलझाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। एसआईटी प्रभारी दैनिक आधार पर मामले के प्रत्येक अपडेट के बारे में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को सूचित करना सुनिश्चित करेंगे।

एसआईटी गठन को लेकर एसपी कांगड़ा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

धर्मशाला में खालिस्तान जिंदाबाद लिखने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने रात भर आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में पुलिस को कुछ संदिग्ध दिखे हैं।

पुलिस को शक है कि दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखने वाले आरोपी यही हो सकते हैं। पुलिस अभी तक इन संदिग्धों की पहचान नहीं कर पाई है।

एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...