धर्मशाला में आईपीएल के 2 मैच, विराट कोहली और धोनी की टीम से भिड़ेगी गब्बर की सेना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार भी आईपीएल का तडक़ा लगने वाला है। आईपीएल के सोमवार देर शाम को घोषित फाइनल कार्यक्रम में धर्मशाला के एचपीसीए को दो मैच मिले हैं। पंजाब किंग्स द्वारा बनाए गए होम ग्राउंड के चलते धर्मशाला में पंजाब के चेन्नई और बंगलुरू के साथ दो मैच होंगे।

आईपीएल के घोषित कार्यक्रम में पांच मई को पंजाब पहले मैच में चेन्नई के साथ भिड़ेगा, वहीं दूसरे मैच में नौ मई को पंजाब की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर बंगलोर के साथ होगी। शिखर धवन यानी गब्बर की टीम धर्मशाला में धोनी व विराट की टीमों के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।

ऐसे में बड़े सितारों के मैच धर्मशाला में होने को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में भारत इंग्लैंड के बीच सिरीज़ के अंतिम टेस्ट मैच की सफल मेजबानी के बाद अब धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल की धूम देखने को मिलेगी।

धर्मशाला में होने वाले यह दोनों मुकाबले काफी अहम होने वाले हैं। पंजाब जिन दो टीमों के साथ यहां मैच खेलने वाला है वह दोनों ही टीमें बड़ी टीमें हैं। ऐसे में एक बार फिर धर्मशाला में क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आईपीएल के रोमांच देखने को मिलने वाला है।

उधर, दो मैच मिलने को लेकर एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने कहा कि धर्मशाला में आइपीएल का क्रेज एक बार फिर देखने को मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...