धर्मशाला पुलिस टीम ने सगे भाई चरस समेत पकड़े

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत खनियारा में दो सगे भाइयों को चरस समेत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तिलक राज और संसार चंद को 206 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि खनियारा में चरस सहित नशे की तस्‍करी की जा रही है। जिसमें कुछ लोग संलिप्त हैं और इससे युवा पीढ़ी को सीधा नुकसान हो रहा है।

पुलिस कई दिनों से खनियारा में गश्त कर रही थी। लेकिन नशे के सौदागर हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। बताया जा रहा कै कि पुलिस की टीम खनियारा पटोला में रविवार को गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को इन दोनों पर शक हुआ पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए, जिससे पुलिस का शक और भी पुख्ता हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों की जब तलाशी ली तो उनसे 206 ग्राम चरस व कुछ नकदी भी बरामद हुई। जब इस बारे में उनसे पूछताछ की गइ की वह चरस कहां से ले आएं है और किसे देते हैं तो उनकी जुबान लड़खड़ा गई। पुलिस ने मौके पर चरस बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि उनके संबंध अन्य किन किन लोगों के साथ हैं जहां से वह यह चरस यहां तक ला रहे हैं। पुलिस कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। पुलिस टीम दोनों आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस आरोपितों का पुलिस रिमांड न्यायालय से मांगेंगी, ताकि नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान को बल मिल सके और अन्य आरोपितों की धरपकड़ हो सके।

यह बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक डाक्‍टर खुशहाल शर्मा ने कहा नशे के खिलाफ जिलेभर में पुलिस का अभियान चल रहा है। धर्मशाला पुलिस ने 206 ग्राम चरस के साथ दो सगे भाइयों तिलक राज व संसार चंद को गिरफ्तार किया है। उनके साथ अन्य कौन कौन लोग जुड़े हैं और किससे यह खरीद कर आगे बेच रहे थे, इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...