धर्मशाला-नगरोटा मार्ग पर भयानक हादसा, निजी बस के नीचे दबी कार, महिला की माैत; एक घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की माैत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। राज्य राजमार्ग धर्मशाला-नगरोटा पर मझेटली में एक निजी बस व कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बस के नीचे फंस गई, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस धर्मशाला से मनाली जा रही थी। जैसे ही बस और कार के बीच टक्कर हुई, कार बस के नीचे आ गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के लिए कदम उठाए हैं। लोग इस सड़क मार्ग पर सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

थाना प्रभारी चमन के बोल

थाना प्रभारी चमन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...